मेरठ: उपचुनाव से पहले रालोद को झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में संगठन मंत्री समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। खतौली विधान सभा उप उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले रालोद को रविवार को झटका लगा। रविवार को मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में संगठन मंत्री समेत कई दिग्गज को भाजपा ज्वाइन कराई।

ये भी पढ़ें- मेरठ: बेशकीमती खैर के पेड़ों को काटते चार माफिया पकड़े, लाखों रुपये में है लकड़ी की कीमत

यूपी की मैनपुरी, रामपुर और खतौली विधानसभा की सीट पर उपचुनाव होना है। सपा और रालोद के साथ चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी गठबंधन से भाजपा के खिलाफ़ चुनाव लड़ रही है। खतौली की सीट रालोद के खाते में है और यहां से मदन भैय्या को चुनाव मैदान में उतारा है। लेकिन, रविवार को चुनाव से ठीक पहले रालोद को भाजपा ने झटका दिया। 

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री चौधरी यशवीर सिंह अपने कई दिग्गज साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनके साथ मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल गुर्जर, अभिषेक चौधरी गुर्जर, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहा सिरोही, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जाटव आदि को भाजपा ज्वाइन कराई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा खतौली की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता  रहा है, इस बार भी हम ज्यादा वोट से जीतेंगे। जयंत चौधरी के गर्मी वाला बयान नहीं देने पर कहा कि अब मौसम सुहावना है, गर्मी की जरूरत नहीं है।

दो दशक से अधिक रालोद में रहे शामिल
चौधरी अजित सिंह के वफादार और सबसे करीबी वेस्ट यूपी में चौधरी यशवीर सिंह को माना जाता था। वह उनके समय में सिवालखास विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव भी लड़े, हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यहीं, नहीं वह लंबे समय तक मेरठ के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें- खतौली जाने से पहले मेरठ पहुंचे रालोद मुखिया जयंत चौधरी, प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर साधा निशाना

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म