श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने जेल में बेखौफ होकर गुजारी पहली रात, CCTV से हुई निगरानी
नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड मामले मे पूरे देश की नजर है। मामले का पूरा खुलासा करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह कोशिश में लगा हुआ है। श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला को 13 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा दिया हैं वहीं उसकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी ने आप पर साधा निशाना, कहा- केजरीवाल ने मुसलमानों को पूरे देश में किया बदनाम
व्याहार में नहीं आया कोई अतंर
आरोपी आफताब की कल पहली रात जेल में बीती। सीसीटीवी के द्वारा उस पर नजर बनाई गई ताकि कोई गलत कदम न उठा ले, इसीलिए उसे दो कैदियों के साथ बंद किया गया। सूचना के मुताबिक आफताब बेखौफ दिखाई दिया। उसकी बॉडी लैंग्वेज से साफ दिखाई दे रहा था कि उसे अपनी करनी पर कोई पछतावा नहीं है। जैल में बंद कैदियों से अंग्रेजी में बात करते नजर आया। सोने के दौरन कंबल ओढ़कर चैन की नींद सो गया।
कल हो सकता है नार्को टेस्ट
जानकारी के मुताबिक आरोपी आफताब पूनावाला का कल(सोमवार) नार्को टेस्ट हो सकता, उससे पहले मेडिकल जांचें होती हैं वो भी पूरी हो चुकी हैं। नोर्कों टेस्ट अंबेडकर अस्पताल में होने की संभावना है। आरोपी का नार्को टेस्ट तीन से चार घंटे चल सकता है।
श्रद्धा के पिता से हुआ डीएनए मैच
श्रद्धा की हड्डियों का डीएनए उसके पिता से मैच कर गया है। मैच करने से आफताब की मुश्किलें ओर बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- कम बुखार होने पर एंटीबायोटिक लेने से परहेज करें: ICMR
