हल्द्वानी: प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को बढ़े कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर तरीके से पाठ्यक्रम समझ में आ सके, इसके लिए जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अभिनव पहल की शुरुआत की है।  

इसके तहत प्रशिक्षण में किताबों के पाठ्यक्रम को क्लासरूम में प्रभावी तरीक़े से बच्चे समझ सकेंगे। इसके लिए ड्रामा करिकुलम के तहत विभिन्न शिक्षण विधियों स्टोरी टेलिंग, वीडियो, पोस्टर, कविता व अन्य से शिक्षण विधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रविवार को बताया कि प्राथमिक शिक्षा में शिक्षकों के लिए चुनौती है कि किस प्रकार कक्षा 01 से 05 तक के  विद्यार्थियों को एक साथ प्रभावी तरीके से पढ़ाया जा सके।

इसके लिए सोल फाउंडेशन के सहयोग से जनपद के पर्वतीय विकासखंड रामगढ़, धारी व ओखलकांडा में शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए एक विकास खण्ड से 40 शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

सोल फाउंडेशन की फाउंडर डिंपल मेहता ने बताया कि शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण विधियों को कस्टमाइज्ड किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए सहयोगी की भूमिका निभाएगा। वहीं, बच्चे भी शिक्षण में रुचि लेंगे।

संबंधित समाचार