हल्द्वानी: होटल के कमरे में मिला चंपावत के यात्री का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केमू बस स्टेशन के पास सोमवार को एक होटल के कमरे में चंपावत के यात्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह सेमलखेत, चंपावत के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा कि मृतक रविवार दोपहर 3 बजे होटल के कमरे में आया था। सुबह जब होटल के कर्मचारी कमरे की सफाई करने गए तो उन्होंने कल्याण सिंह को मृत्य पाया। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का अंदेशा लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इधर, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

संबंधित समाचार