बहराइच: जायलो वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर बैदौरा चौराहा के पास बाइक सवार को जायलो वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पकौरी गांव निवासी हिमांशु सिंह (26) पुत्र विजय बहादुर सिंह रविवार रात को बाइक से घर जा रहे थे।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर बैदौरा चौराहा के पास बाइक सवार पहुंचा। तभी वह जायलो वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सिर में चोट अधिक होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लखनऊ में इलाज के दौरान घायल युवक की हालत में सुधार है।

संबंधित समाचार