हरिद्वार: शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले पार्षद पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। पुलिस की सख्ती के बाद भी सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश खुलेआम की जा रही है। नामित पार्षद ने अपनी ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने राफइल और लाइसेंस भी जब्त कर लिए हैं। 

पुलिस ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम के दौरान अपने आवासीय परिसर में हारून ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राइफल और लाइसेंस को भी जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

संबंधित समाचार