देहरादून: कैबिनेट मंत्री के भाई के घर चोरी करने वाला एक और इनामी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। डोईवाला में कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मेहरबान बावला को रायवाला से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी के साथ पुलिस ने कुछ आभूषण और नगदी भी बरामद कर ली है। हालांकि अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

बता दें कि ठेकेदार ने दो साल पहले कारोबारी के घर पीओपी का काम किया था। तभी से वह यहां लूट का मन बना बैठा था। डकैती की वारदात, 15 अक्टूबर को हुई थी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर छह सशस्त्र बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। वे लाखों रुपये और जेवर लूटकर भागे थे। डकैती की साजिश में महबूब, मनव्वर और शमीम ने अंजाम दिया था। 

संबंधित समाचार