उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- भाजपा तीनों सीटों पर उप चुनाव जीतेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवपाल की सुरक्षा कम करने के सपाध्यक्ष के ट्वीट पर कहा, यह सुरक्षा एजेंसियां जानें

मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में तीनों सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करा रही है। 

Brajesh Pathak

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रामपुर उपचुनाव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुरादाबाद के रामपुर रोड स्थित एक होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा ट्वीट कर शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम करने के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा एजेंसियां जानें। हम चुनाव में जीत रहे हैं। किसी के आरोप से कुछ नहीं होता।

Brajesh Pathak


प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाना प्राथमिकता

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को विश्व स्तरीय बनाना उनकी और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार होने पर अस्पताल ले जाता है तो उसे केवल भगवान और चिकित्सक ही याद आते हैं। प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को विश्व स्तरीय बनाना उद्देश्य है। उन्होंने चिकित्साधिकारियों से दो टूक कहा कि किसी मरीज को अस्पताल से बिना दवा के वापस नहीं करना है। दवाओं के उपलब्धता की जानकारी उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों से ली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शत प्रतिशत कार्ड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों के विश्वास पर खरा उतरना ही हमारी उपलब्धि होगी। बैठक में मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. एनके गुप्ता सहित रामपुर, सम्भल, बिजनौर, अमरोहा जिले के चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : डबल लॉक-अलमारी पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर, यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां हुईं तेज

संबंधित समाचार