डीएचएफएल में यूटीआई-एमएसी के 2000 करोड़ रुपये के निवेश की जांच हो: भाकपा सांसद
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया है कि घोटाले के आरोपों से घिरी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) में यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा 2000 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की जांच होनी चाहिए। डीएचएफएल के प्रवर्तकों के खिलाफ बैंक जालसाजी के मामले को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- भारत के अभ्युदय में इंडियन टेक्नोलॉजी प्रौद्योगिकी का खास स्थान: एस जयशंकर
विश्वम ने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर कहा, डीएचएफएल घोटाले की जांच के नतीजों का इंतजार सभी नागरिक कर रहे हैं। ऐसे में यूटीआई-एमएसी द्वारा 2000 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की जांच और फोरेंसिक ऑडिट की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूटीआई ट्रस्टी कंपनी और सेबी द्वारा इस निवेश को लेकर सूचनाओं के सार्वजनिक खुलासे को भी रोका जा रहा है।
ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक की जमानत याचिका खारिज
