चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, ल्यूकेमिया बीमारी से थे पीड़ित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। चीनी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई है। सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वह 96 वर्ष के थे। जेमिन का निधन शंघाई में हुआ। जेमिन ने तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद के दौर में देश का नेतृत्व किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था।

 वर्ष 1989 के तियानमेन की कार्रवाई के बाद विभाजित कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व करते हुए जेमिन ने चीन में बाजार उन्मुख सुधार किये। जेमिन के कार्यकाल में ही 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी हुई और 2001 में वीन विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ। जेमिन की सरकार ने देश में व्याप्त असंतोष को समाप्त कर दिया था। इस सरकार ने मानवाधिकार, श्रम और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया और सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार के लिए खतरे के रूप में देखी जाने वाली फालुन गोंग आध्यात्मिक पद्धति पर प्रतिबंध लगा दिया।

 जेमिन ने अपना सरकारी पद 2004 में छोड़ दिया था, लेकिन पर्दे के पीछे वह सक्रिय रहे, जिसके कारण वर्तमान राष्ट्रपति शी चिनफिंग का उदय हुआ, जिन्होंने 2012 में सत्ता संभाली थी। कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में 13 वर्षों तक उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी में पूंजीपतियों का स्वागत करके और चीन के विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने के बाद विदेशी निवेश लाकर चीन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।

ये भी पढ़ें:- Pakistan : पुलिस की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, तीन लोगों की मौत, 24 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता