BJP ने बलात्कारी के साथ PM की फोटो लगा दी, ये अपमान देश नहीं सहेगा: भूपेश बघेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर उप चुनाव में कांग्रेस के प्रचार के लिए रवाना होने से पहले भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बलात्कारी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर उनका अपमान किया है। भाजपा के लिए अच्छा होगा कि वे पहले बलात्कारी के साथ लगी प्रधानमंत्री की फोटो हटाएं। ऐसे प्रत्याशी से भाजपा अपना समर्थन भी वापस ले।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की गोलीबारी, सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक शहीद

सीएम ने ट्वीट #कामVSकांड के साथ ट्वीट किया कि काम बलात्कार के आरोपी की तस्वीर के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी की तस्वीर लगाकर भाजपा उनका अपमान कर रही है। हमारे प्रधानमंत्री का अपमान देश नहीं सहेगा। भाजपा के खिलाफ वोट कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाएं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा हमारे प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है। एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले को कैंडिडेट बना दिया है। अब उसके साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाएं हैं। यह सीधे-सीधे प्रधानमंत्री का अपमान नहीं है? भाजपा ही प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है।

एक बलात्कारी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाएं हैं, यह कितनी अपमानजनक बात है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के आरोपों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, अजय चंद्राकर जी पहले खुद का देख लें। बलात्कार के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाये हैं कि नहीं लगाएं हैं। पहले प्रधानमंत्री की फोटो वहां से हटायें।

मुख्यमंत्री ने कहा, अच्छा तो यह होगा कि जब यह पता चल गया कि ब्रह्मानंद नेताम बलात्कारी है तो भाजपा उससे अपना समर्थन वापस ले ले। उनके हाईकमान से भी कहना चाहूंगा कि अपना समर्थन वे वापस लें। एक बलात्कारी के बचाव में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर का नेतृत्व क्यों खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, मुंह छिपाने से काम नहीं चलेगा। भाजपा नेताओं को आगे बढ़कर ब्रह्मानंद नेताम से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। सिंबल तो वापस नहीं हो सकता लेकिन समर्थन तो वापस ले ही सकते हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अश्लील वीडियो देखने के आदी लड़के पर बालिका से बलात्कार के बाद हत्या का आरोप

 

संबंधित समाचार