अयोध्या: भाजपा से उम्मीदवारी के लिए चलाया पोस्टकार्ड अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी से निकाय चुनाव में अयोध्या महानगर से भाजपा नेता शरद पाठक बाबा को मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया है। 
  यह अभियान सिंधी समाज के महंत गणेश राय दास की अगुवाई में चलाया जा रहा है। श्री दास की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री पाठक को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए 51 हजार पोस्ट कार्ड के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की जाएगी। इसे लेकर बुधवार को रामनगर में समर्थन कैंप लगाया गया, जिसमें शरद पाठक बाबा का सिंधी समाज के लोगों ने स्वागत किया। आयोजक ने बताया कि लोगों ने शरद पाठक बाबा के समर्थन में पोस्टकार्ड भरे। जतिन राजपाल, उज्जवल सहता, मनीष रूपानी, संजय बत्रा, गोविंद राय वादानी, गौरव ,संजय संहिता, तुलसीदास संगठानी आदि रहे।

संबंधित समाचार