लखनऊ : करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन में काम कर रहे एक छात्र को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोसाईगंज के टिकरिया गांव निवासी धीरज (17) के रूप में हुई है।

 

जो 9वीं का छात्र था। भाई सूरज ने बताया कि मंगलवार रात वह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक मैरिज लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम में मजदूरी करने के लिए गया था। देर रात काम खत्म होने के बाद टेंट उतारते समय अचानक उसका हाथ बिजली के तार से छू गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। साथियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

 

उधर  सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे व्यक्ति का मंगलवार को अचानक स्वास्थ खराब हो गया। जिसे कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार हसनगंज स्थित मछली मंडी निवासी मोहम्मद उमर (35) एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। पत्नी नसरीन ने बताया कुछ दिन से वह बीमार चल रहे थे। मंगलवार को ड्यूटी पर थे। इसी बीच उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई साथी कर्मचारियों ने इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

 

 

 

संबंधित समाचार