रायबरेली: शादी का वादा कर लिपिक ने छह साल तक किया महिला का शारीरिक शोषण, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार ,रायबरेली। शादी का वादा करके एक महिला का जिला पंचायत लिपिक ने छह साल तक शारीरिक शोषण किया है। लिपिक ने अब शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। प्रकरण में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।      

महिला का आरोप है कि जिला पंचायत लिपिक अनिल कुमार श्रीवास्तव उसे नगर के हनुमंत नगर मोहल्ले एक कमरे में लेकर रहते थे। उन्होंने महिला से शादी का वादा किया था। छह साल तक शादी ना करने पर महिला ने जब शादी की जिद की तो, लिपिक ने शादी करने से इनकार कर दिया।  

लिव इन रिलेशनशिप के तौर पर रह रही महिला का कहना है कि छह साल तक लिपिक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। उसका शारीरिक शोषण हुआ है। महिला ने मामले की शिकायत पहले कोतवाली में की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

उसके बाद गुरुवार को एसपी से मिलने पहुंची महिला ने आपबीती बताई है। मामले में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शहर कोतवाली को प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पुआल में साड़ी लपेटकर नहर में किया प्रवाहित, शव के चक्कर में परेशान रही पुलिस

संबंधित समाचार