बरेली: कुतुबखाना पुल निर्माण में रोड़ा बना अतिक्रमण, दुकानदारों को दी जब्तीकरण की चेतावनी
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। जिस कारण जिला अस्पताल रोड पर जेसीबी दौड़ रही है, जगह जगह खुदाई का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन पुल निर्माण में सबसे बड़ा रोड़ा अब व्यापारियों के द्वारा फड़ आदि लगाकर किया जा रहा अतिक्रमण बन रहा है। जिस कारण रोड पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाली, नाटक का मंचन कर किया जागरूक
ऐसी हालात में भी दुकानदार रोड को घेरकर दुकान लगा रहे हैं। इसी को देखते हुए आज नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने पैदल ही टीम के साथ कुतुबखाना रोड का निरीक्षण किया। रोड को घेरे बैठे फुटकर दुकानदारों के अतिक्रमण को देखकर नगर आयुक्त भड़क गईं।
मौके पर टीम को बुलाकर रोड को घेरे दुकानदारों की दुकानों को हटवाया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार से समझाया नहीं जाएगा बल्कि नगर निगम की टीम आपकी दुकान को ही उठाकर ले जाएगी। कुतुबखाना रोड का अतिक्रमण हटवाना पुलिस को चेतावनी बन गया है।
बीती 17 नवंबर का बाजार के इसी जाम ने एक गर्भवती की जान ले ली थी। उसके कुछ दिनों बाद ही ई-रिक्शा में प्रसव हो गया था। जिसके बाद मंडलायुक्त ने कुतुबखाना रोड के जाम से निजात दिलाने के लिए एक टीम को बनाया। बीते दिन नगर निगम की टीम ने कुतुबखाना रोड से अतिक्रमण हटाया लेकिन आज फिर से बाजार सजा गया।
इसकी खबर नगर निगम के अधिकारियों को हुई तो नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को देखकर भड़क गई। उसके बाद फोन करके मौके पर टीम को बुला लिया गया। फिर दुकानदारों को चेतावनी देकर दुकानें हटवाई गईं।
नगर आयुक्त ने दुकानदारों से कहा कि अभी तो चेतावनी दी जा रही है लेकिन कल फिर से दुकानें लगी मिली तो निगम की टीम आपका सामान जब्त कर लेगी। कुतुबखाना रोड से अतिक्रमण हटाना पुलिस के लिए - चेतावनी सा बन गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण को हटवाना पुलिस की जिम्मेदारी है।
अगर आगे से इस रोड पर अतिक्रमण नजर आया तो पुलिस जिम्मेदार होगी । कुतुबखाना पुल के निर्माण के चलते जिला अस्पताल रोड पर आने वाला हर रास्ता ब्लाक कर रखा है लेकिन फिर भी ब्लाक खोल दिया जा रहा है। राहगीर डिवाइडरों को हटाकर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं। फिर भी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
आज नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कई जगह के डिवाइडर हटे मिले। जिसको देखकर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने चौकी इंचार्ज की फटकार लगाई और कहा कि सभी रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिए जाए। ताकि कोई राहगीर बाइक लेकर इस रोड पर न आ सके। और साथ में यह भी कहा की अतिक्रमण हटवाना पुलिस की जिम्मेदारी है। अगर अतिक्रमण दिखा तो पुलिस जिम्मेदार होगी।
गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद भी उमड़ी भीड़
कहने को गुरुवार का साप्ताहिक बाजार बंद रहता है, लेकिन साहलग की बजह से फड़ व दुकाने गुरुवार को भी लगी नजर आईं। जिस कारण बाजार में खासा भीड़ रही। मंडलायुक्त निधी गुप्ता वत्स ने देखा की लोग बीच सड़क पर व दुकानों के आगे फड़ लगाए हुए है। जो जाम की वजह बन रहा था।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्लाईवुड फैक्ट्री के मुनीम से लूट का खुलासा, जीजा-साले समेत तीन गिरफ्तार
