बरेली: प्लाईवुड फैक्ट्री के मुनीम से लूट का खुलासा, जीजा-साले समेत तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल के रहने वाला गिरीश बिथरी में ही प्लाईवुड फैक्ट्री में मुनीम का काम करता है।

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों स्कूटी से जा रहे प्लाईवुड फैक्ट्री के मुनीम से दो बाइक सवार बदमाशों ने 6 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को अरेस्ट किया। हालांकि, एक अभियुक्त फरार है।

क्या है मामला?
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल के रहने वाला गिरीश बिथरी में ही प्लाईवुड फैक्ट्री में मुनीम का काम करता है। 23 नवंबर की  सुबह वह दो बैग में कैश लेकर नरियावल जा रहा था। उसके पीछे बाइक से नरियावल से दो बाइक सवार आए और तमंचे के बल पर उससे एक बैग लूट लिया, जिसमें 6 लाख रुपए रखे थे। बदमाश उसका दूसरा बैग, जिसमें एक लाख रुपए और थे, वह नहीं लूट सके। बदमाश उसे तमंचा दिखाते हुए थाना बिथरी चैनपुर की तरफ निकल गए।

यह भी पढ़ें- बरेली : शहनाज से सुमन बनी युवती, परिवार से जान का खतरा, SSP से लगाई गुहा

इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूट के 3.95 लाख रुपए व तमंचे भी बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अरशद, कलीम खां व आदिल बताया।

अरशद ने की थी रेकी
पकड़े गए आरोपियों में अरशद को इसका पता था कि गिरीश रोज रुपए लेकर जाता है। वह कई दिनों से उसकी रेकी कर रहा था। चारों ने  लूट का प्लान बना लिया। वह बाइक से उसका पीछा करता रहा और पल-पल की खबर बताता रहा। वहीं, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक चोरी की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: आज मध्य रात्रि से चालू हो जाएगा लाल फाटक के निर्माणाधीन पुल पर एक तरफ का यातायात

संबंधित समाचार