हल्द्वानी: शिक्षा विभाग में किए गए सभी तबादले निरस्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षा विभाग में किए गए सभी तबादलों और समायोजनों को निरस्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चन्द ने जारी आदेश में कहा है कि पूर्व में विभिन्न विकासखंडों में कार्यव्यवस्था और कार्ययोजित की गई व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
आदेश में सभी उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीन समस्त कार्यव्यवस्था, कार्ययोजित अध्यापक, अध्यापिकाओं को तत्काल उनके मूल विद्यालय के लिए कार्यमुक्त करें। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाएं शामिल हैं।
