नैनीताल: महिलाओं को सूखा कूड़ा एकत्र करने को वार्ड बांटे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल को स्वच्छ बनाने और सूखा कूड़ा एकत्र करने के लिए नगर पालिका ने शहर की महिला स्वयंसहायता समूह को जिम्मेदारी दी है। गुरुवार को नगर पालिका ने समूहों की महिलाओं को शहर के विभिन्न वार्ड आवंटित किए। जहां से महिलाएं प्लास्टिक, कांच का सामान, सूखा कूड़ा एकत्र करेंगी।

जानकारी देते हुए अधिशाषी अधिकारी अलोक उनियाल ने बताया कि प्रयोग के लिए शुरू इस अभियान के तहत 15 महिला समूहों ने एक सप्ताह में शहर के कुछ वार्ड से 50 किलो से अधिक का प्लास्टिक और सूखा कूड़ा एकत्र किया है। इसको देखते हुए पालिका ने महिला समूहों की संख्या को बड़ा कर  22 करते हुए शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। समूह की महिलाएं घर- घर जाकर सूखा कूड़ा एकत्र करेंगी और पालिका समूहों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि भी देगी।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा ने बताया कि अब तक घरों से सूखा और गीला कूड़ा संयुक्त रूप से एकत्र किया जाता था। जिसके चलते एक कूड़ा निस्तारण में पालिका को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इससे निपटने के लिए अब नगर पालिका ने शहर की महिला समूहों को सूखा और गीला कूड़ा पृथक करने के लिए जिम्मा दिया है। शहर से एकत्र होने वाले प्लास्टिक और सूखे कूड़े को हल्द्वानी प्लाट में भेजा जा रहा है।

जहां पर इससे पाइप, फर्नीचर समेत अन्य सामान बनाए जा रहे हैं। इस दौरान हंसी बोरा, रेखा मेहरा, प्रेमा देवी, रेनू कांडपाल, गीता, जानकी नैनवाल, संजू देवी, प्रेमा करायद, अनीता रौतेला, कंचन जोशी किरण समेत अन्य समूह की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार