बरेली: दिल्ली की बसों में नहीं बैठा रहे मुरादाबाद और रामपुर की सवारी, यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

कस्बे के अंदर से बसें ले जाने के लिए अधिकारियों ने दिए हैं निर्देश

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली जाने वाली बसों में परिचालक रामपुर, मुरादाबाद के यात्रियों को नहीं बैठा रहे हैं। ऐसे में पिछले कई दिन से रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद भी अधिकारी अंजान बने हुए हैं। वहीं रोडवेज के चालक भी शहर के अंदर नहीं आकर, बाहर बाईपास से ही रोडवेज बस को ले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: जोन में चला गैंगस्टर के खिलाफ अभियान, 236 गिरफ्तार

रोडवेज के चालकों को सभी जिलों में कस्बे के अंदर से बसें ले जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन उसके बाद भी चालक और परिचालक अपनी मनमर्जी दिखा रहे हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। पिछले कई दिन से पुराने बस अड्डे पर मिलक, रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं।

गुरुवार की शाम भी पुराने बस अड्डे पर रामपुर और मुरादाबाद समेत अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों की बसें नहीं मिली। जिसके चलते वह घंटों बसों का इंतजार करते रहे। वहीं जब छोटे रूट के यात्री दिल्ली जाने वाली बस में बैठते हैं तो चालक और परिचालक अंदर से न होकर बाहर से बस जाने की बात कहकर यात्रियों को ले जाने से इंकार कर देते हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - बरेली: फर्जी सीएमओ की मोहर लगाकर खरीदी गई अल्ट्रासाउंड की दो मशीन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई
बड़े मंगल पर हनुमान भक्ति में सराबोर हुई संगम नगरी, प्रयागराज में गूंजे जयकारे; हर ओर दिखा भक्ति और सेवा का संगम
प्रधानमंत्री की अपील से सराफा कारोबारियों की बढ़ी चिंता, कहा- हजारों परिवारों पर आ सकता है रोजी-रोटी का संकट
IPL 2026 Playoff : आरसीबी का मिशन प्लेऑफ, जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी बेंगलुरु की टीम, जानिए क्या कोलकाता कर पायेगा टूर्नामेंट में वापसी 
Azamgarh News : पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक घायल घायल