Kanpur News: 128 ‘गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स’ खत्म, सेल्फी केंद्र के लिए चार जगह चिह्नित
नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक।
कानपुर में 75 घंटे स्वच्छता अभियान के पहले दिन महापौर और नगर आयुक्त ने किया वार्डों का निरीक्षण। इसदौरान 258 ‘गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स’को लेकर प्रत्येक जोन में 10 प्वाइंटों को देखा।
कानपुर, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के पहले दिन नगर निगम ने पहले दिन 128 गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (कचरा संवेदनशील बिंदु) को खत्म कर दिया है। नगर आयुक्त और महापौर ने प्रत्येक जोन के 10 प्वाइंटों का भी निरीक्षण किया। जिसके बाद चार स्थानों गोपाला टावर के पास, म्यूजिकल फाउन्टेन किदवई नगर, जोन-2 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पुस्ताकलय के बाहर, जोन-5 में फायर स्टेशन विजय नगर के पास सेल्टी प्वाइंट बनाने के लिए चिह्नित किया है। जिसे सुन्दरीकृत करते हुए सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने नगर निगम सीमा के 258 कूड़ा अड्डा के अंतर्गत प्रत्येक जोन के 10 प्वाइंटों का निरीक्षण किया। जोन-5 में जोनल स्वच्छता अधिकारी अरविन्द यादव ने वार्ड- 09, 34 में तीन प्वाइंट, वार्ड-55 में 02 प्वाइंट, वार्ड-72, वार्ड-20 में निरीक्षण किया। जोन-3 में वार्ड- 36, 39, 100 में 2 प्वाइंट। जोन-2 के अन्तर्गत वार्ड-58, 96, 68, 28 को देखा गया। यहां विभिन्न कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, रैली, रंगोली प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, शपथ दिलाकर प्रचार प्रसार किया। सिंगल प्लास्टिक यूज पर जन-जागरूकता और झोला बैंक के क्रियान्वयन के निर्देश दिये। जोन-1 में कोपरगंज में चाचा नेहरू अस्पताल के सामने महापौर और नगर आयुक्त ने लोगों को जागरुकता के लिए पम्पलेट का वितरण किया। इसदौरान सड़क पर झाडू लगाते हुए सफाई की गयी। इसदौरान विधान सभा परिषद सदस्य अरूण पाठक, पार्षद राजकिशोर यादव, नवीन पण्डित, विधि राजपाल, डॉ. अजय कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अमित सिह गौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे।
कहां कितने जीवी प्वाइन्ट किए गए समाप्त
जोन-1 के अन्तर्गत 03
जोन-2 के अन्तर्गत 42
जोन-3 के अन्तर्गत 22
जोन-4 के अन्तर्गत 11
जोन-5 के अन्तर्गत 41
जोन-6 के अन्तर्गत 09
