बरेली: रामकथा में हनुमानजी के बल का किया वर्णन
बरेली, अमृत विचार। रामकथा का आयोजन रामपुर गार्डन स्थित आनंद आश्रम में किया जा रहा है। गुरुवार को स्वामी मैथिलीशरण महाराज ने कथा का वाचन करते हुए कहा कि हनुमानजी ने लंका में बंधन स्वीकार किया न कि वे बंधने के लिए लाचार थे।
शंकर ने पार्वती के इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि राम की सेवा के लिए बड़े हो जाना, छोटे हो जाना, हल्के और कभी भारी हो जाना, यही हनुमान जी का स्वरूप है, जो किसी एक तरह का न होकर सब है और उससे भी परे है।
नरसिंह मोदी, पंकज अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, अनुज अग्रवाल, चंद्रहास शंखधर, सर्वेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, अग्रवाल ,राकेश खंडेलवाल आनंद स्वरूप अग्रवाल उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: इंतजार खत्म...आधी रात से लालफाटक पुल पर दौड़ने लगे वाहन, जिंदगी ने पकड़ी रफ्तार, लोगों को मिली राहत
