VIDEO: दुल्हन ने तोड़ी सामाजिक परंपरा, अपनी ही शादी में खुद घोड़ी पर हुई सवार, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साहिबाबाद। आज तक आपने यही देखा और सुना होगा कि लड़का घोड़ी पर सवार होकार बारात ले जाता है, लेकिन आपने कभी घोड़ी पर सवार दुल्हन को नहीं देखा और न ही सुना होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें घोड़ी पर दूल्हा की जगह दुल्हन सवार है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का है। दुल्हन पुरानी परांपराओं को तोड़ती हुई घोड़ी पर सवार है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

वीडियो में देखा जा सकता है दुल्हन के साथ साथ उसके परिवार वाले और ससुराल वाले सभी खुश नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है दुल्हन का बचपन से ही सपना था कि अपनी शादी में वह घोड़ी पर सवार हो और उसका सपना अब जाकर पूरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- सपा से हाथ मिलाना शिवपाल को पड़ा भारी, सुरक्षा के बाद अब का सरकारी ऑफिस खाली कराने की तैयारी

संबंधित समाचार