शाहरुख-काजोल ने 'डीडीएलजे' के रोमांटिक सीन को किया रिक्रिएट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और काजोल की मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया। एक वीडियो में शाहरुख और काजोल के लिए डीडीएलजे फिल्म का तुझे देखा तो... गाना गाते नजर आ रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल ने सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक रोमांटिक सीन को रिक्रेयेट किया है। शाहरुख और काजोल ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी, जिसमें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से ओपनिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें:-सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ PMLA मामले में ईडी के सामने पेश हुईं नोरा फतेही

सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और काजोल की मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया। एक वीडियो में शाहरुख और काजोल के लिए डीडीएलजे फिल्म का तुझे देखा तो... गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह बाजीगर की अभिनेत्री काजोल के लिए फिल्म बाजीगर से अपना पॉपुलर डायलॉग भी कहते दिख रहे हैं। 

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को स्पेशल सम्मान भी मिला। शाहरूख ने कहा कि मैं रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अवार्ड को प्राप्त करने के लिए रियल में बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां सऊदी और बाकी जगह से आए मेरे फैंस के बीच होना मेरे लिए अद्भुत है, जो हमेशा मेरी फिल्मों के बड़े समर्थक रहे हैं। सिनेमा विविधता दिखाता है और यह पूरी तरह से किसी भी तरह के मतभेदों की खोज करने से नहीं रोकता है।

ये भी पढ़ें:-वरिष्ठ उड़िया फिल्म अभिनेत्री झरना दास का निधन 

संबंधित समाचार