स्वतंत्रदेव सिंह को मिली राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह, जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्ति की है। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दी है।

राष्ट्रीय कार्यकार्यसमित का सदस्य बनाए जाने पर स्वतंत्रदेव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।  स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट कर लिखा,'' भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुझे सदस्य नियुक्त करने हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार। संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए मैं पूर्ण रूप से संकल्पित और समर्पित रहूंगा''।

यह भी पढ़ें:-मैनपुरी के रण में गरजे सीएम योगी, समझाया अखिलेश-शिवपाल के समाजवाद का मतलब

संबंधित समाचार