काशीपुर: रुपये नहीं निकलने पर महिला ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने रुपये नहीं निकलने पर हंगामा कर एटीएम का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर उसे कोतवाली ले गई।

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे रतन रोड स्थित एक महिला बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पहुंची। एटीएम से रुपये न निकलने पर महिला ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामा के दौरान महिला ने एटीएम से रुपये न निकलने पर सड़क पर पड़े पत्थर से एटीएम का शीशा तोड़ दिया।

बैंक प्रबंधक सरवर सिंह जाट ने महिला को समझाने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गई। बैंक मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। इस दौरान जब उसके खाते की जांच की तो बैलेंस जीरो निकला। काफी समझाने पर भी महिला हंगामा काटती रही। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर लग रही है। उसके परिजनों को सूचित किया गया है।

संबंधित समाचार