Vijay Hazare Trophy 2022 : सौराष्ट्र दूसरी बार बना चैंपियन, खिताबी मुकाबले में मजबूत महाराष्ट्र को हराया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। सौराष्ट्र ने शेल्डन जैकसन (133 नाबाद) के शानदार शतक और चिराग जानी (43/3) की हैट्रिक की बदौलत शुक्रवार को फाइनल में महाराष्ट्र को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार विजय हज़ारे ट्रॉफी जीत ली। महाराष्ट्र ने रुतुराज गायकवाड़ (108) के शतक की मदद से सौराष्ट्र को 50 ओवर में 248 रन का लक्ष्य दिया। सौराष्ट्र ने यह लक्ष्य 46.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

गायकवाड़ ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा शतक जड़ते हुए 131 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की बदौलत 108 रन बनाये। महाराष्ट्र गायकवाड़ के सैकड़े के दम पर बड़े स्कोर की ओर अग्रसर थी लेकिन चिराग ने 49वें ओवर में हैट्रिक ली जिसके कारण गायकवाड़ की टीम 248 रन ही बना सकी।

जैकसन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्विक देसाई (50) के साथ 125 रन की शतकीय साझेदारी की। हार्विक के आउट होने के बाद सौराष्ट्र का मध्यक्रम लड़खड़ाया लेकिन जैकसन ने अंत तक विकेट पर खड़े रहकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। जैकसन ने अपनी मैच जिताऊ पारी में 136 गेंदों पर 12 चौकों और पांच छक्कों के साथ नाबाद 133 रन बनाये, जिसमें 47 ओवर में जड़ा गया विजयी चौका शामिल है। इसके अलावा चिराग ने भी 25 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 30 रन का योगदान दिया। 

ये भी पढ़ें:  कीरोन पोलार्ड बने एमआई अमीरात के कप्तान, राशिद खान करेंगे एमआई केप टॉउन का नेतृत्व

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP: बाराबंकी में PM-CM की विवादित होर्डिंग पर बवाल, पूर्व सांसद का बेटा हिरासत में; कांग्रेस नेताओं के पहुंचते ही छूटा
Allahabad High Court: पत्नी को मायके का सहारा मिलने से पति की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, गुजारा भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बाराबंकी में बवाल, युवक की संदिग्ध मौत पर गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम; पथराव में थाना प्रभारी घायल 
Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील क्षेत्रों में होंगे स्थायी सुरक्षा कार्य, विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश
स्टाफ मेंबर से मारपीट के आरोपों पर क्रिकेटर शशांक सिंह का बयान, बोले-'रसोइया बनकर चोरी की नीयत से आया था'