नौसेना और तटरक्षक बल को अत्याधुनिक युद्ध पोतों, हथियारों से किया जा रहा है लैस: राजनाथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए नौसेना तथा तटरक्षक बल को अत्याधुनिक युद्धपोतों और हथियारों से लैस किया जा रहा है। सिंह ने शुक्रवार को मुंबई में रक्षा मंत्रालय से संबद्ध संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसीलिए नौसेना तथा तटरक्षक बल को मजबूत तथा ताकतवर बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - दोहा जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी से यात्रा टली, 139 यात्री थे सवार

नौसेना की मारक क्षमता बढ़ाने में शिपयार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सभी शिपयार्ड ने समय रहते गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की आपूर्ति की है जिससे देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए सर्जन पोर्टल को शुरू किए जाने के बाद से शिपयार्ड के 783 उपकरण इस पोर्टल पर उपलब्ध है पहले इनका विदेशों से आयात किया जाता था। रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शिपयार्ड घरेलू जरूरतों को पूरा करने के बाद जल्द ही निर्यात करना भी शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें - कुतुब मीनार विवाद : अदालत करेगी हस्तक्षेप अर्जी की समीक्षा के लिये आदेश पारित 

संबंधित समाचार