लखनऊ : पांच दिसम्बर से महिला हॉकी लीग के मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  गोमती नगर स्थित पद्मश्री मो. शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे

अमृत विचार, लखनऊ। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) फाइनल फेज के मुकाबले लखनऊ में खेले जायेंगे। पांच से 12 दिसम्बर तक यह मुकाबले गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए पूल की घोषणा और मैचों का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी किया गया।

 

पूल में साई , हर हॉकी अकादमी, ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफार्मेंस सेंटर, घुमनेहरा राइजर्स हॉकी अकादमी, स्मार्ट हॉकी अकादमी रायपुर, सिटीजन हॉकी इलेवन और अनंतपुर हॉकी अकादमी को जगह मिली है। पूल बी में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, ओडिशा स्पोर्ट्स हास्टल, साई बी, सैल्यूट हॉकी अकादमी, गुजरात खेल प्राधिकरण और भाई भेलो हॉकी अकादमी को जगह मिली है।

 

फाइनल फेज के पहले दिन पांच दिसंबर को साई बनाम सिटीजन हॉकी इलेवन, हर हॉकी अकादमी बनाम स्मार्ट हॉकी अकादमी, ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफार्मेंस सेंटर बनाम घुमनेहरा राइजर्स अकादमी, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी बनाम गुजरात खेल प्राधिकरण, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी बनाम सैल्यूट अकादमी और ओडिशा स्पोर्ट्स हास्टल बनाम साई बी के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले लखनऊ खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) के विभिन्न फेज के मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है।

 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : रैगिंग मामले में केजीएमयू प्रशासन ने दिये जांच के आदेश

संबंधित समाचार