बरेली: जीवित को मृत दर्शाकर राशन कार्ड किया निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जीवित शख्स को अधिशासी अधिकारी ने मृत दर्शाकर उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया। जानकारी होने पर युवक ने जब इसकी शिकायत की तो उसकी समस्या का हल नहीं किया गया। अब युवक खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं। …

बरेली, अमृत विचार। जीवित शख्स को अधिशासी अधिकारी ने मृत दर्शाकर उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया। जानकारी होने पर युवक ने जब इसकी शिकायत की तो उसकी समस्या का हल नहीं किया गया। अब युवक खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं। डीएम और डीएसओ से मिलकर पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई है।

लाकडाउन में कोटेदारों ने अपनी मनमर्जी करते हुए हजारों गरीबों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए। इसके साथ ही कार्ड में यूनिट काटने का काम भी जोरों-शोरों के साथ किया गया। अब बहेड़ी तहसील के नगर पंचायत देवरनियां में एक अनोखा मामला सामने आया है। सेमीखेड़ा गांव निवासी मोहन स्वरूप गंगवार पुत्र मंगलसेन गंगवार ने बताया कि उसका राशन कार्ड कोटेदार ने निरस्त कर दिया। बहेड़ी अपूर्ति दफ्तर से पता चला कि नगर पचांयत प्रशासन की रिर्पोट में उसे मृत बताकर उसका कार्ड निरस्त कर दिया गया। युवक अब पिछले आठ माह से खुद को जीवित बताते हुए अधिकारियों से राशन कार्ड सही कराने की मांग कर रहा है।

घर में खाने लाले
गरीब मोहन स्वरूप मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। लेकिन लाकडाउन से पहले उसका राशन कार्ड निरस्त होने की वजह से तीन माह तक काम भी बंद होने घर में खाने का संकट पैदा हो गया। पीड़ित का आरोप है कि नगर पचांयत देवरनियां अधिशासी अधिकारी जनार्दन यादव के द्वारा उसे मृत दर्शाकर राशन कार्ड निरस्त कराया गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उसने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार