कानपुर पुलिस की लापरवाही नाबालिग पर न पड़ जाती भारी, रेलवे ट्रैक पर घंटों तड़पता रहा सब्जी दुकानदार, जानें वजह
कानपुर पुलिस की लापरवाही से नाबालिग के पैर कटे।
कानपुर पुलिस की लापरवाही की जान जाने से बची है। कल्याणपुर में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता का तराजू उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिससे नाबालिग के पैर कट गए है। नाबालिग रेलवे ट्रैक पर घंटो तड़पता रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर इलाके में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता का तराजू उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। दुकानदार तराजू उठाने गया जिससे उसके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गए। इस दौरान घंटों वह ट्रैक पर ही लहूलुहान होकर तड़पता रहा।
घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गंभीर हालत में उसे हैलट भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा की गई इस घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने हंगामा काटा।
शुक्रवार शाम छह बजे पनकी क्रासिंग के पास साहब नगर निवासी इरफान उर्फ लड्डू (17) पुत्र पुत्र सलीम अहमद सड़क किनारे टमाटर लगाए हुए था। परिजनों का आरोप है कि तभी इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा व दो सिपाही के वहां पहुंचे और रेलवे लाइन किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को हटाने लगे।
इसी दौरान इरफान का उन तीनों लोगों ने टमाटर सड़क पर फैला कर तराजू उठाकर रेल की पटरी पर फेंक दिया और गालीगलौज करते हुए आगे बढ़ गए। तभी वह तराजू उठाने के लिए रेलवे ट्रैक पहुंचा, जहां सामने से आ रही मेमो की चपेट में आ जाने से उसके दोनों पैर कट गए। करीब एक घंटे तक वह वहां पर तड़तपा रहा।
घटना से पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन विजय ढुल ने घटना की जांच पड़ताल की।
