उन्नाव हादसे के मृतकों की हुई पहचान, दो सगे भाइयों समेत कानपुर नगर के एक युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर भोर पहर डीसीएम और डंपर में भिड़ंत के बाद आग लगने 3 लोगों मौत हो गई थी। थाना अजगैन पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की पहचान कर ली है। 

मृतकों की पहचान बलवीर कुशवाहा उम्र करीब 40 वर्ष व सतीश कुमार कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष पुत्रगण लल्लू राम निवासी गण बरोदा कला जालौन दोनो सगे भाई  और तीसरा पप्पू सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र करीब 40 वर्ष नि0 123/158 भागलगंज कानपुर नगर के रूप में की गई है। उन्नाव पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव में बड़ा हादसा: डंपर और ट्रक की भिड़ंत में तीन की जलकर मौत

संबंधित समाचार