गौतमबुद्धनगर : जिले से लापता तीन किशोरी समेत महिला मुम्बई से बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर। जिले के बहलोलपुर गांव से 30 नवंबर से लापता तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को यहां की पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस बाबत थाना सेक्टर 63 में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि राधेश्याम नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसकी दो नाबालिग बेटियों और अपनी पुत्री को लेकर कहीं चली गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत महिला के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला और तीनों नाबालिग लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लिया है। मान के मुताबिक, आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह तीनों को लेकर घूमने के लिए मुंबई गई थी।

यह भी पढ़ें:- मैनपुरी उपचुनाव: सपा और भाजपा कर रही हैं दलितों के समर्थन का दावा