शाहजहांपुर: कृभको श्याम के जीएम, डिप्टी CMO सहित 120 नए मरीज मिले
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना के 120 नए और मरीज सामने आए। इनमें कोरोना के सेहत महकमे के एक अधिकारी और तिलहर के सब रजिस्टार भी शामिल हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ती जा …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना के 120 नए और मरीज सामने आए। इनमें कोरोना के सेहत महकमे के एक अधिकारी और तिलहर के सब रजिस्टार भी शामिल हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और सैनेटाइजर का प्रयोग करने लगातार अपील कर रहा है।
सोमवार को जांच रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शहर की पाॅस कालोनी कृभको श्याम में 24 मरीज निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएसडी स्टोर इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। पूरे जिले के फार्मासिस्ट प्रति-दिन स्टोर से दवाई ले जाते हैं। स्टोर इंजार्ज के पाॅजिटिव होने से फार्मासिस्ट और तमाम स्वास्थ्य कर्मचारियों में पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
रोजा मंडी समित में विपणन विभाग के कम्प्यूटर आपरेटर, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बच्ची की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। शहर के मोहल्लला नई बस्ती, ककरा कला में चार, शास्त्री नगर में तीन, गांधी भवन में दो, मिशन स्कूल के पास सात, डबल स्टोरी, मोहम्मद जलालनगर, साउथ सिटी, नगर निगम, चैभुर्जी, नगरिया वहाव, गदियाना चुंगी, कटिया टोला, एमनजई जलालनगर, एचडीएफसी बैंक, तारीन बहादुगंज में एक एक चिनौर में दो निगोही के गौस नगर में दो लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
सब रजिस्ट्रार निकले कोरोना पॉजिटिव
तिलहर। रजिस्ट्री कार्यालय में सब रजिस्ट्रार की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। कार्यालय को नगर पालिका ने सैनेटाइज कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सब रजिस्ट्रार के सम्पर्क में आने वालों के साथ साथ काम करने वालों की जांच कराई जाएगी।
बीमा एजेंट समेत दो कोरोना पॉजिटव
बंडा। कस्बे के मोहल्ला चरनदास कालोनी निवासी बीमा एजेंट युवक को दस दिन से तेज बुखार आ रहा था। 24 जुलाई को उन्होंने जांच कराई थी। नहिलोरा के एक युवक ने भी 24 जुलाई को कोरोना की जांच कराई थी। सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। दोनों को शाहजहांपुर में नवोदया विद्यालय में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाॅजिटिव पहुंचा सिधौंली ब्लाक
सिधौली। मिर्जापुर में एसओ का फालोअर की रविवार को पाॅजिटिव निकला था। उसको होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। वह सिधौंली क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। सोमवार को वह ब्लाक में दिखाई दिया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ब्लाक पहुंच कर फालोअर को अस्पताल भिजवा दिया। वहीं मूड़ा हारिस के एक युवक ने दो दिन पहले कोरोना की जांच कराई थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली। जानकारी मिलते ही सिधौंली सीएचसी की टीम गांव पहुंची और मरीज को अस्पताल भिजवाया। सिधौंली सीएचसी पर आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू हो गई है। सोमवार को सीएचवी पर 41 लोगों के सैंपल लिए गए।
एएनएम ने सुहेली में किया सर्वे
सुहेली में शनिवार को कोरोना पाॅजिटिव निकला था। उसके बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर लोगों की जांच की थाी। सोमवार को एएनएम रोशनी साहू, सुधा, संतोष, लक्ष्मी देवी गांव पहुंचीं। गांव में 300 घरों का सर्वे किया। एएनएम ने घर के मुखिया से जानकारी जुटाई कि उनके घर पर किसी को बुखार, खांसी य किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। गांव में किसी ने भी किसी भी तरह की दिक्कत की शिकायत नहीं की है।
