Blank Page Revolution: चीन में 'ब्लैंक पेज रिवोल्यूशन' का दिखा जोर, प्रदर्शन में लहराए कोरे कागज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन में कोविड वायरस के मामले बीते दिनों तेजी से बढ़े और सरकार ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को पूरे देश में सख्ती से लागू किया. उन क्षेत्रों में कड़ाई और ज्यादा देखी गई, जहां कोविड के मामले ज्यादा थे। हालांकि, सख्त प्रतिबंधों के कारण लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही थी और यही कारण है कि पूरे चीन ने बीते हफ्ते व्यापक विरोध प्रदर्शनों को अनुभव किया।

चीन में कोरोना के मामले पिछले दिनों तेजी से बढ़े और सरकार ने अपनी जीरो कोविड नीति को पूरे देश में सख्ती से लागू किया। सख्ती उन इलाकों में ज्यादा देखने को मिली, जहां कोविड के मामले ज्यादा थे। हालांकि, कड़े प्रतिबंधों के कारण लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही थी और यही कारण है कि चीन को पिछले सप्ताह व्यापक विरोध का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनों की आग शंघाई से बीजिंग और वुहान से शिनजियांग तक फैल गई। इस प्रदर्शन में लोगों ने 'ब्लैंक पेज' यानी कोरे कागजों का सहारा लिया। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर क्या है ये कोरे पन्ने की क्रांति, जो इस वक्त पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है।

क्या है ब्लैंक पेज रिवोल्यूशन प्रदर्शन 
कोरा कागज यानी कि खाली सफेद कागज की शीट (ब्लैंक व्हाइट पेपर शीट) चीन में विरोध का प्रतीक बन गई है। यह चीन में फ्री स्पीच की कमी का प्रतीक है। इससे पहले 2020 में हांगकांग में पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में सफेद कागज लेकर नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का विरोध किया था। लोगों ने इस कानून के तहत बैन किए गए नारों से बचने के लिए संकेत के रूप में सफेद कागज का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें:- चीन में निर्माण स्थल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार