शाहजहांपुर: किराना दुकान से हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीछे से नकब लगाकर दुकान के अंदर घुसे चोर

अमृत विचार, निगोही/शाहजहांपुर। थाना वह कस्बा निगोही में किराना दुकान में चोरों ने शुक्रवार रात पीछे से नकब लगा दी और यहां से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी शनिवार सुबह व्यापारी को दुकान खोलने के दौरान हुई।

यह भी पढ़ें-  शाहजहांपुर: रामपुर-मैनपुरी में चुनाव कराने के लिए पुलिस फोर्स रवाना, नारियल फोड़कर दिखाई हरी झंडी

नगर के मोहल्ला गाधीनगर निवासी रजनीश गुप्ता की नगर में किराना स्टोर की दुकान है। शुक्रवार दिन भर दुकानदारी करने के बाद देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगा दी और दुकान के अंदर घुस गए।

चोरों ने दुकान के अंदर से सात हजार रुपये की नकदी और दो डिब्बा सिगरेट, गुटखा, साबुन, तेल आदि सामान समेट ले गए। रजनीश शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें जानकारी हुई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हिस्ट्रीशीटर चम्पू समेत दो गिरफ्तार, 230 ग्राम गांजा और एक तमंचा भी बरामद

संबंधित समाचार