शाहजहांपुर: छूकर पहचानों में सौम्या और सूंघकर पहचानों में सेंधुरी विजयी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेसिक शिक्षा विभाग ने विश्व दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की कराईं रोचक प्रतियोगिताएं

अमृत विचार, शाहजहांपुर। अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रोटी गोदाम स्कूल परिसर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई रोचक प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें दिव्यांग बच्चों के उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विजेता बनकर पुरस्कार प्राप्त किए।

इस विशेष आयोजन में जनपद के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 150 विभिन्न दिव्यांगताओं से प्रभावित बच्चों ने साझेदारी की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। सुलेख प्रतियोगिता में तिलहर की आसिया ने प्रथम, भावलखेड़ा की आसना वर्मा ने द्विती, जलालाबाद की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रंग भरो प्रतियोगिता में निगोही के रेशू को पहला, निगोही के ही अजय कुमार को दूसरा और नगर क्षेत्र के लविस को तीसरा, सूंघकर पहचानो प्रतियोगिता में कांट की सेंधुरी को प्रथम, बंडा के धर्मेंद्र को द्वितीय, कांट की मंजरी को तृतीय, छूकर पहचानो में ददरौल की सौम्या को प्रथम, खुटार की शिवा को द्वितीय, पुवायां के सुमित को तृतीय, लेमन रेस बालिका वर्ग में ददरौल की वर्षा को पहला और शिवानी को दूसरा, तिलहर की अफसाना को तीसरा, बालक वर्ग में भावलखेड़ा के शिव कुमार को पहला, नगर क्षेत्र के तहसीन रजा को दूसरा, पुवायां के सुमित को तीसरा स्थान मिला।

इसी तरह कुर्सी दौड़ में निगोही की उजाला को पहला, तिलहर की कोमल को दूसरा, भावलखेड़ा की खुशबू को तीसरा, बालक वर्ग में पुवायां के कृष्ण मोहन को पहला, तिलहर के अरबाज को दूसरा, भावलखेड़ा के प्रिंस को तीसरा स्थान मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुवायां की संध्या को पहला और नगर क्षेत्रकी रूपाली गुप्ता को दूसरा स्थान मिला। समापन पर मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीव बंसल और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, बीएसए सुरेंद्र सिंह ने विजेता बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर पुरस्कृत किया। जिला समन्वयक सोहन शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

आयोजन में सहायक लेखाधिकारी रमेश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी, सुनील कुमार, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, इमरान सईद खां समेत विशेष शिक्षकों राजीव कुमार, अमित मिश्रा, धम्मांकुर सुजान, मनोज मिश्रा, मदन चंद्र, मनोज शर्मा, बृजनंदन उपाध्याय, दीपक गुप्ता, अमरीश सिंह आदि का सहयोग रहा।

संबंधित समाचार