हल्द्वानी: काठगोदाम में नाबालिग बहन से रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में रिश्ते के भाई ने अपनी बहन पर नीयत खराब कर उसके के साथ घिनौनी हरकर को अंजाम दिया है। आरोपी ने माह भीतर उसने दो बार बहन के साथ दुष्कर्म किया और दूसरी बार में वह पकड़ा गया। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। काठगोदाम पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने बताया आरोपी और पीड़िता काठगादोम के राजस्व क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। आरोपी करीबी रिश्तेदार और नाबालिग का भाई लगता है। पीड़िता की उम्र महज 10 साल है, जबकि आरोपी की उम्र 21 साल बताई जा रही है। बताया जाता है कि पीड़िता और नाबालिग का घर आस-पास है। करीब एक माह पूर्व आरोपी ने पीड़िता को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इधर, दो दिन पूर्व फिर से उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया, लेकिन इस बार आरोपी का भांडा फूट गया।

दर्द से परेशान नाबालिग से जब परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने सारी बात घरवालों को बता दी। जिसके बाद घरवालों ने आरोपी को धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। मामला काठगोदाम पुलिस के पास पहुंचा तो आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। चूंकि मामला गंभीर था, जिसे देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और 376 की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  

संबंधित समाचार