शहर को स्वच्छ बनाना आप का चुनावी मुद्दा :अनिल
अमृत विचार, अयोध्या। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में फैले भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त व शहर को स्वच्छ बनाना आप का चुनावी मुद्दा होगा।
इस मौके पर पुरुषोत्तम नगर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही पुरुषोत्तम नगर से दीपक वर्मा को अपना संभावित उम्मीदवार बनाया। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अपने प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में उतारने का उद्देश्य नगरीय विभागों में भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्तियां, विभागीय त्रुटियां, गंदगी का जमावड़ा, लापरवाही जैसी तमाम कमियां दूर कर जनता को लाभ पहुंचाना है। प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित वर्मा, जिलाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, रिंकू, हर्ष, शिवम समेत अन्य उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, विधायक को दिया ज्ञापन
