बरेली: सर्किट हाउस में भी तैयारी शुरू, दुरुस्त हो रहे पंखे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली. अमृत विचार। सीएम के रात्रि विश्राम को लेकर सर्किट हाउस में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को साफ-सफाई की गई। वहीं, मैकेनिक को बुलाकर पंखों तक को दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा है। 7 दिसंबर को प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने व करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने सीएम आ रहे हैं।

वह 7 दिसंबर को सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। ऐसे में सर्किट हाउस में कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई। रविवार को पंखे पर लगे जाले को छुड़ाया गया। मौसम सर्द होने की वजह से भले ही पंखे की जरूरत न पड़े, लेकिन फिर भी सही कराया गया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट की दो टूक, अतिक्रमण से हुई दिक्कत तो नगर निगम और पुलिस जिम्मेदार

संबंधित समाचार