आज का राशिफल। 05 दिसंबर, 2022
मेष
आज आपको काफी थकाऊ यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। खांसी-जुकाम की समस्या होने की संभावना है। सर्दी और ठंड से आपको बचना चाहिए। माता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
वृष
आज सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आपकी दबी हुई इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। आप लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा।
मिथुन
आज समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। वैवाहिक संबंधों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यों के लिए दिन विशेष है।
कर्क
आज उधार में किसी को धन न दें। दौड़धूप ज्यादा करने के बाद भी इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। यात्रा में परेशानियां होंगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है।
सिंह
आज व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।
कन्या
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। नए लोगों के साथ संपर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ाएगी।
तुला
आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। बिना विचार करे कोई काम न करें। नए लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे।
वृश्चिक
आज आप छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें। बुरे लोगों की संगत से बचें। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कमीशन संबंधी कार्यों में धन हानि हो सकती है।
धनु
आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। जो कई बार अव्यवहारिक हो सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर
आज व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे। राजनीतिक संबंधों के लिए दिन बेहतरीन है।
कुंभ
आज गुस्से व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी से ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है। यात्रा काफी मनोरंजक रहने वाली है। अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी।
मीन
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपने कार्य पर विश्वास बनाए रखें। विदेशी कंपनियों से जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें।
