बरेली: सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या है मामला ?
बरेली के थाना सिरौली के गांव चंदूपुर के  रहने वाले 45 वर्षीय राम सिंह के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम राम सिंह बदायूं थाना इस्लामनगर के गांव में अपने ससुराल गए थे। रविवार को बाइक से लौट रहे थे। तभी चंदूपुर बलपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : बरेली: आ रहे सीएम, दिखने लगी रौनक, हाेर्डिंग लगाने के साथ ही चमकाए जा रहे डिवाइडर और दीवारें

संबंधित समाचार