FIFA World Cup 2022 : दक्षिण कोरिया के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की नजरें नेमार की वापसी पर
सर्बिया पर शुरुआती मैच में जीत के दौरान नेमार के दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसके कारण वह अगले दो मैच में नहीं खेल पाए थे।
दोहा। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार के फुटबॉल विश्व कप में सोमवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। नेमार इस मुकाबले से पहले ट्रेनिंग के दौरान स्वस्थ लग रहे थे। सर्बिया पर शुरुआती मैच में जीत के दौरान इस स्ट्राइकर के दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसके कारण वह अगले दो मैच में नहीं खेल पाए थे।
Do or die, no room for error going forward. pic.twitter.com/QYPE1ZZyM0
— Brasil Football 🇧🇷 (@BrasilEdition) December 4, 2022
नेमार की गैरमौजूदगी के बावजूद ब्राजील आसानी से अगले दौर में पहुंच गया। वह अब अपने टखने से परेशान नहीं हैं और अगर उन्हें कोरिया के खिलाफ खिलाया जाता है तो उनके शुरुआती एकादश में उतरने की उम्मीद है।
🚨Match Day!
— Brasil Football 🇧🇷 (@BrasilEdition) December 5, 2022
The Seleção will face Korea in the round of 16! pic.twitter.com/UMRGYkGLMK
ब्राजील के कोच टिटे ने कहा, मैं शुरुआत से ही अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इस्तेमाल करना पसंद करता हूं। उन्होंने कहा, यह कोच है जो फैसला करता है और उसकी जिम्मेदारी लेता है। ब्राजील फुटबॉल महासंघ की ओर से जारी फुटेज में नेमार अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहे थे। वह गेंद के साथ अभ्यास कर रहे थे और गोल पर शॉट लगा रहे थे और इस दौरान चोट से परेशान नहीं लग रहे थे।
ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2022 : सेनेगल को 3-0 से हराकर इंग्लैंड विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में, अब मुकाबला फ्रांस से
