हल्द्वानी: सड़क हादसे में घायल युवक की एसटीएच में मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल युवक की लंबे इलाज के बाद एसटीएच में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मुखानी थाने में केस दर्ज कराया है।
ऊंचापुल मुखानी निवासी भीम सिंह रावत पुत्र रुद्र सिंह रावत ने मुखानी पुलिस को बताया कि बीती 27 अक्टूबर को उनके भाई देव सिंह रावत सुबह आठ बजे घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। ऊंचापुल और कुसुमखेड़ा के बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने कहाकि घायल कोमा में चला गया है। जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
