कोरोना के 5.28 लाख से अधिक नमूनों की जांच
नई दिल्ली। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,28,082 नमूनों की जांच की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 5,28,082 नमूनों की जांच की गयी और …
नई दिल्ली। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,28,082 नमूनों की जांच की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 5,28,082 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,73,34,885 हो गयी है।
देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या 1,310 पर स्थिर है। जांच की गति तेज करने से पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,874 नये मामलों की पुष्टि हुई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14.50 लाख के पार हाे गयी है। देश में संक्रमण के 4,96,988 सक्रिय मामले हैं।
