Gujarat Election 2022: दूसरे फेज का मतदान खत्म, 93 सीटों पर करीब 59 फीसदी हुई वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए सोमवार (5 दिसंबर) को मतदान खत्म हो गया है। दूसरे फेज में शाम 5 बजे तक करीब 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो लोग अभी वोटिंग की लाइन में लगे हैं वो निर्धारित समय 5 बजे के बाद भी वोट कर सकते हैं।

 ये भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अंतिम चरण में 93 सीट पर मतदान, दोपहर तीन बजे तक 50.51 फीसदी वोटिंग

मालूम हो कि राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुजरात चुनाव के दूसरे और अंतिम दौर में 14 जिलों में 93 सीटों पर वोटिंग हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और अन्य जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान साबरकांठा में 65.84% हुआ और सबसे कम मतदान अहमदाबाद में 53.16% हुआ है।

गुजरात चुनाव के लिए मतदान
इससे पहले 1 दिसंबर को पहले फेज में 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी जिसमें करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ जारी किए जाएंगे। गुजरात के पहले फेज में दक्षिण गुजरात
, कच्छ और सौराष्ट्र में मतदान हुआ था। पहले फेज में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदान डेडियापाडा, नर्मदा जिले में 82.71 प्रतिशत हुआ था। इसके बाद कपराडा, वलसाड जिले में 79.57 प्रतिशत वोट डाले गए थे। सबसे कम मतदान, 47.86%, कच्छ जिले में गांधीधाम सीट पर हुआ था। नर्मदा जिले में सबसे ज्यादा 78.24% मतदान हुआ था। बोटाड जिले में सबसे कम 57.58% मतदान हुआ।

 ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव 2022 : मतदान की पूर्व संध्या पर दांता विधानसभा सीट पर भिड़े Congress-BJP समर्थक

संबंधित समाचार