लखीमपुर-खीरी: निघासन कांड में अब होगी विवेचक की गवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना निघासन क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार को जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद त्रिपाठी की गवाही पूरी हो गई। मंगलवार को विवेचक सीओ संजय नाथ तिवारी के बयान अदालत में दर्ज होंगे।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: मंत्री के बेटे समेत सभी आरोपियों की डिस्चार्ज अर्जी खारिज, 6 दिसंबर को तय होंगे आरोप

विशेष लोक अभियोजक बृजेश पांडे ने बताया किशोरियों की जन्मतिथि के संबंध में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद त्रिपाठी की मुख्य परीक्षा दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों की ओर से जिरह सोमवार को पूरी हो गई है, जिसमें प्रधानाचार्य ने कोर्ट को बताया कि बालिका के पिता ने कक्षा नौ में प्रवेश कराते समय किशोरी की जन्मतिथि सात अगस्त 2007 दर्ज कराई थी। 

बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना, फिरोज अहमद,अधिवक्ता वकार अहमद अनुपम वर्मा मोहम्मद इसरार अनूप सक्सेना ने जिरह पूरी की है। केस की तफ्तीश करने वाले विवेचक संजय नाथ तिवारी की मंगलवार को गवाही पेश की जाएगी। 

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: सड़क पर टूटे पड़े करंट प्रवाहित तार में फंसी बाइक से विधि छात्र की मौत, भाई घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म