बरेली: दिल्ली के फूलों से सजेगा सीएम का मंच, साज-सज्जा में लगेंगे 16 प्रकार के फूल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ग्राउंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच को सजाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दिल्ली से फूल मंगाए जाएंगे। सोमवार को मंच का ढांचा बन गया था। मेट बिछ चुकी है। मंच के ऊपर चढ़ने व उतरने का रास्ता बनाया जा चुका है।

मंच और पांडाल लगा रहे गांधी टेंट हाउस के प्रोपराइटर के अनुसार मंच की साज-सज्जा के लिए 16 प्रकार के फूलों का आर्डर हो चुका है। अलग-अलग प्रकार के फूलों से मंच को आकृषित ढंग से सजाया जाएगा। फूलों को सजाने का काम 7 दिसंबर की सुबह से शुरू होगा। यह कार्य सीएम के आने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: बच्चे को नाले में फेंका, फिर महिला से की अश्लील हरकत

संबंधित समाचार