बाबरी विध्वंस की 30वीं बरसी पर अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, संदिग्धों पर भी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। बाबरी विध्वंस की 30वीं बरसी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से सभी थाना क्षेत्र, बैरियर, बार्डर पर चेकिंग की जा रही है। होटल व धर्मशालाओं पर भी नजर रखी जा रही है।

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि छह दिसम्बर के दृष्टिगत जनपद में  सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।संवेदनशील स्थानों पर जनपद में अर्ध सैनिक बल, पीएसी व पुलिस बल  तैनात किया गया है। लगातार नजर रखी जा रही है। सीओ  स्तर के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। अयोध्या में शांति व्यवस्था बनी हुई है। दोनों ही समुदाय की ओर से किसी भी तरह के आयोजन नहीं किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-विधान भवन के शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन भी हंगामा, कार्रवाई स्थगित, सपा विधायकों ने लगाए कई आरोप

संबंधित समाचार