Kanpur News : KDA का आवास मिलते ही आवंटियों के खिले चेहरे, 797 लागों में 340 के भवनों का आवंटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में केडीए परिसर में लाटरी के माध्यम से भवनों को हुआ आवंटन।

Kanpur News कानपुर में केडीए परिसर में लाटरी के माध्यम से भवनों का आवंटन हुआ है। इसमें 371 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवासीय भूखंडों के लिए लॉटरी पड़ी है। साथ ही भवनों के लिए 797 लोगों ने हिस्सा लिया है। इसमें 340 भवनों का आवंटन हुआ है।

कानपुर, अमृत विचार। केडीए ने सोमवार को पनकी भौ सिंह (कालिन्दी नगर), पनकी गंगागंज फेस-1, शताब्दी नगर, रामगंगा इन्क्लेव और रतनपुर विस्तार पार्ट-2 योजना के 371 भूखण्डों में से 340 का लॉटरी से आवंटन किया। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षाग्रह में आयोजित लॉटरी में सफल आवेदकों को उपाध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी। लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी।

उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह के निर्देश पर कई योजनाओं में स्थित 1101 आवासीय एवं गैर आवासीय भूखंडों के लिए 05 अगस्त से 31 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे।  730 भूखंडों में ई-ऑक्शन के माध्यम से आवेदन मांगा गया था। इसमें बचे 371 ईडब्लूएस श्रेणी के आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन फार्म मांगे गये थे।

जिसमें कुल 371 भूखंडों के लिए 825 आवेदन केडीए को मिले थे, जिनकी जांच  के बाद 797 आवेदन सही पाये गये। भूखंडों के आवंटन में शासन द्वारा दिये गये प्रावधानों के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, अन्य पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक को नियमानुसार भूखंडों का आवंटन किया गया।

कहां कितने भूखंड हुए आवंटित

शताब्दी नगर फेस-2 योजना में स्थित 27.00 वर्गमी. के 3 भूखंड, पनकी भौ सिंह (कालिन्दी नगर) योजना में 30 वर्गमी. के 6 भूखंड, शताब्दी नगर फेस-1 योजना में 30 वर्गमी. के 7 भूखंड, शताब्दी नगर फेस-2 योजना में 30 वर्गमी. के 14 भूखंड, पनकी गंगागंज फेस-1 योजना में 30 वर्गमी. के 16 भूखंड, शताब्दी नगर फेस-4 योजना में 30 वर्गमी. के 18 भूखंड, शताब्दी नगर फेस-3 योजना में 30 वर्गमी के 24 भूखंड, रतनपुर विस्तार पार्ट-2 योजना में 27 वर्गमी. के 39 भूखंड, रामगंगा इन्क्लेव योजना में 30.00 वर्गमी0 के 63 खण्ड एवं रतनपुर विस्तार पार्ट-2 योजना में 30.00 वर्गमी0 के 181 भूखंडों का आवंटन किया गया।

संबंधित समाचार