केरल के मुख्यमंत्री आवास पर गलती से चली गोली फिर ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस में एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार सुबह दुर्घटनावश अपनी बंदूक से गोली चला दी।

सूत्रों ने कहा कि घटना आज सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर उस वक्त हुआ, जब मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके थे। चौकी पर तैनात सुरक्षा अधिकारी हथियार साफ कर रहे थे। उसी दौरान, उनमें से एक पुलिस अधिकारी से गलती से बंदूक चल गयी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि अप्रैल 2019 में भी इसी तरह की एक घटना में, एक चुनावी रैली में भाग लेने के लिए यहां सेंट्रल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से ठीक पहले हुई थी जब एक पुलिस अधिकारी ने गलती से अपनी पिस्तौल से गोली चला दी थी। 

यह भी पढ़ें : Video: बच्चों बताओ ये कौन हैं ? MP वाले मामा को बता दिया 'प्रधानमंत्री', फिर खूब लगे ठहाके

संबंधित समाचार